Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 10, 2026

विदिशा पुलिस के “आरोह-2026” समर कैंप का भव्य समापन, प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित खेल, व्यक्तित्व विकास एवं साइबर जागरूकता का संगम बना “आरोह-2026”, 350 से अधिक बच्चों ने लिया प्रशिक्षण


दिनांक : 10 जून 2026

जिला : विदिशा


विदिशा पुलिस के “आरोह-2026” समर कैंप का भव्य समापन, प्रतिभागी बच्चों को किया गया सम्मानित







खेल, व्यक्तित्व विकास एवं साइबर जागरूकता का संगम बना “आरोह-2026”, 350 से अधिक बच्चों ने लिया प्रशिक्षण


विदिशा पुलिस के तत्वावधान में आयोजित “आरोह-2026” समर कैंप खेलकूद एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह दिनांक 09 जून 2026 को पुलिस सामुदायिक भवन, पुलिस लाइन विदिशा में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। 




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने विभिन्न खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



एक मई से प्रारंभ हुए इस शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 350 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर के दौरान बच्चों को एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं हॉकी सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया।




 खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं खेल-भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।


शिविर के अंतर्गत खेल गतिविधियों के अतिरिक्त मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण, चित्रकला, नृत्य, ज़ुम्बा, मेहंदी एवं सिलाई जैसे रचनात्मक सत्र भी आयोजित किए गए। साथ ही साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी संवाद तथा ‘ब्राइटर मन’ कार्यक्रम के तहत व्यक्तित्व विकास कार्यशालाओं का आयोजन कर बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया गया।


समापन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, रक्षित निरीक्षक श्री भूर सिंह चौहान, सूबेदार मेघा शर्मा, पुलिस स्टाफ, प्रशिक्षकगण, प्रशिक्षित नव आरक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि “आरोह-2026” समर कैंप का संचालन पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन तथा रक्षित निरीक्षक श्री भूर सिंह चौहान एवं सूबेदार मेघा शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad