Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 10, 2026

तालाब किनारे खड़ी बोलेरो पिकअप चोरी का खुलासा, कुरवाई पुलिस ने 04 शातिर आरोपियों को दबोचा 12 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई बोलेरो पिकअप जप्त, तकनीकी विश्लेषण से मिली बड़ी सफलता


दिनांक : 10 जून 2026

जिला : विदिशा


तालाब किनारे खड़ी बोलेरो पिकअप चोरी का खुलासा, कुरवाई पुलिस ने 04 शातिर आरोपियों को दबोचा



12 लाख रुपये मूल्य की चोरी गई बोलेरो पिकअप जप्त, तकनीकी विश्लेषण से मिली बड़ी सफलता


पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी कुरवाई श्रीमती सोनू डाबर (अतिरिक्त प्रभार) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मिश्र के नेतृत्व में थाना कुरवाई पुलिस ने वाहन चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 04 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई बोलेरो पिकअप वाहन जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।


घटना का विवरण:

दिनांक 11.01.2026 को फरियादी बाबूलाल साहू पुत्र कन्हैयालाल साहू, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम पाडोछा, थाना कुरवाई द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी बोलेरो पिकअप लोडिंग गाड़ी क्रमांक MP 41 GA 1846 को दिनांक 10.01.2026 को बीना रोड स्थित तालाब के पास मिस्त्री समीर खान एवं सोहिल खान की दुकान पर वायरिंग कार्य हेतु खड़ा किया गया था। अगले दिन सुबह वाहन लेने पहुंचने पर गाड़ी दुकान के सामने से गायब मिली। रिपोर्ट पर थाना कुरवाई में अपराध क्रमांक 19/26 धारा 303(2) बीएनएस, इजाफा 112 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


पुलिस कार्रवाई:

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से लगातार प्रयास किए गए। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त होने पर दिनांक 09.06.2026 को चोरी गई बोलेरो पिकअप वाहन बरामद कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपी:

बबलू उर्फ बाबूलाल अहिरवार पिता रामलाल अहिरवार, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम बहादुरपुर, थाना राहतगढ़।

नीलेश कुशवाह पिता हीरालाल कुशवाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम डावरी, थाना राहतगढ़।

रमेश कुशवाह पिता थान सिंह कुशवाह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम डावरी, थाना राहतगढ़।

सौरभ जैन पिता उत्तमचंद जैन, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, राहतगढ़।


जप्त मशरूका:

चोरी गई बोलेरो पिकअप लोडिंग वाहन क्रमांक MP 41 GA 1846

कुल अनुमानित कीमत : लगभग ₹12 लाख


सराहनीय भूमिका:

इस उल्लेखनीय सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. मिश्रा, प्रधान आरक्षक वसंत शाक्य, प्रधान आरक्षक शेरसिंह रघुवंशी, आरक्षक नीतेश, आरक्षक इरफान, आरक्षक रूपेश (सायबर सेल), आरक्षक गोपाल एवं आरक्षक इन्द्राज सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।


विदिशा पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई कर अपराधियों पर शिकंजा कसने का कार्य किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad