बीवीपी भिलाई ने प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन का सम्मान किया
खैरागढ़ छुईखदान गंडई_भारत विकास परिषद भिलाई छत्तीसगढ़ (मध्य क्षेत्र)प्रांतीय कार्यशाला छत्तीसगढ़ प्रांत के द्वारा /*समुत्कर्ष* 6 एवं 7 जून 2026 को सेक्टर 6 भिलाई के अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गजेन्द्र यादव जी रहे ।इस कार्यक्रम राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेश जी जैन (नई दिल्ली) क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सुशील कोठारी (नरसिंगपुर),क्षेत्रीय महासचिव श्री सुधीर जी अग्रवाल (ग्वालियर)का आगमन भिलाई नगर में हुआ।
इस कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में कार्यरत राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन नशा मुक्ति अभियान प्रचारक को शिक्षा, साहित्य, समाज कल्याण ,व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण , युवा शिविर,सामाजिक,आध्यात्मिक, धार्मिक,वैश्विक ,रचनात्मक,संस्कार युक्त शिक्षा,नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से प्रशिक्षण लेकर जन जन के बीच में नशा मुक्ति उद्बोधन, रैली,फ्लेक्स प्रदर्शनी, रैली,नशा मुक्ति फिल्म प्रदर्शन,स्कूल कालेज सार्वजनिक स्थानों में आयोजन आदि करते हैं जिसके लिए अंग वस्त्र,श्री फल, एवं स्वामी विवेकानंद चित्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।तुलेश्वर कुमार सेन एक पैर से दिव्यांग होकर भी शिक्षा, साहित्य एवं राष्ट्र निर्माण के लिए तन मन धन से समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं।इस सम्मान के लिए अनिल कुमार डागा,विजय कुमार शेट्टी,राधा कृष्ण सारडा,मित्रगण,परिवार गण एवं सर्व सेन नाई समाज छत्तीसगढ़ पदाधिकारीगण,अधिकारी कर्मचारी गण ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी
इनका पैतृक ग्राम सलोनी (घुमका) जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ है विगत 20 वर्षों से छुईखदान ब्लाक के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बसंतपुर (बकरकट्टा),प्राथमिक शाला पैलीमेटा उसके बाद वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.