Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 7, 2026

बेमेतरा पुलिस परिवार द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु अभिनव पहल। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिले के पुलिस परिवार सहित राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी व पुलिस जवानों ने जन्मदिन की बधाई एवं दी शुभकामनाएं। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जन्मदिन पर प्रेषित की जा रही शुभकामनाएं। जनता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा – डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू।

 


 बेमेतरा पुलिस परिवार द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु अभिनव पहल।



  पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया।


  जिले के पुलिस परिवार सहित राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी व पुलिस जवानों ने जन्मदिन की बधाई एवं दी शुभकामनाएं।


  समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जन्मदिन पर प्रेषित की जा रही शुभकामनाएं।


  जनता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा – डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू।

  

   बेमेतरा, 06 जून 2026 (शनिवार): पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) का जन्मदिन आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अत्यंत हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर केक काट कर जिले के पुलिस परिवार सहित राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी व पुलिस जवानों द्वारा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं एवं मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


     उल्लेखनीय है कि पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु एक अभिनव पहल की गई है, जिसके अंतर्गत जिले में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं। इन संदेशों के माध्यम से दीर्घायु, यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की जा रही हैं।


       कार्यक्रम में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना/चौकी प्रभारीगण तथा पुलिस बल के जवानों ने सहभागिता कर जन्मदिन को विशेष बनाया। इस प्रकार के आयोजन पुलिस विभाग में पारस्परिक सौहार्द और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय एवं मनोबल में वृद्धि होती है।


       इस पहल का उद्देश्य अधिकारी एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना तथा उनके मध्य आपसी सौहार्द एवं मधुर संबंध स्थापित करना है। ऐसे आयोजनों से कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ होती है तथा विभागीय कार्यों के कुशल एवं प्रभावी निष्पादन में सहायता मिलती है।


       इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि पुलिस विभाग में टीम वर्क का विशेष महत्व है। जब सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एकजुट होकर टीम के रूप में कार्य करते हैं, तभी सकारात्मक एवं प्रभावी परिणाम प्राप्त होते हैं। आपसी सहयोग, समन्वय एवं व्यक्तिगत कौशल के साझा उपयोग से कठिन से कठिन कार्यों को भी सफलतापूर्वक संपादित किया जा सकता है।


         पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि जनता ही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा, थाना/चौकी एवं कार्यालय में आम जनमानस शिकायत/समस्या को लेकर आये तो रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी समस्या को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने, जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


       इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके एवं मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, साइबर सेल/थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सोनल ग्वाला, मयंक मिश्रा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, रोशन लाल टोन्डे, लेखराम ठाकुर, दुलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक डी.एल. सोना, राजकुमार साहू, अलील चंद, राकेश साहू ,भुनेश्वर यादव, द्वारिका प्रसाद देशलहरे, असीम र्कितनीया, योगेश अग्रवाल, सउनि कंवल सिंह नेताम, शिकायत शाखा प्रभारी सउनि विष्णु सप्रे, एमटीओ माधव सिंह साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्ष सुरेश चौहान, सतवन सिंह, सुरेन्द्र कुमार, सूरज प्रकाश, जितयेन्द्र कुमार, निधि गुप्ता, चंचल पांडेय, ईश्वरी कुमारी डुप्ले समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad