दिनांक 12.07.2026
सरसींवा पुलिस द्वारा शराब कोचीयों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
03 अलग अलग मामलो में 01- 01 शराब कोचिया को सरसींवा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
आरोपीयों से कुल 33.350 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब, अंग्रेजी बीयर, अंग्रेजी गोवा एवं देशी प्लेन शराब जप्त किया गया ।
श्रीमान प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में,थाना प्रभारी सरसीवा सुश्री वीणा यादव के कुशल नेतृत्व में थाना सरसीवा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचिया पर कार्यवाही कर,दिनांक 12.07.26 को मुखबिर सूचना पर ग्राम जोगेसरा, मुडपार एवं ग्राम पीपरडीह में रेड कार्यवाही कर अवैध हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, अंग्रेजी बीयर, अंग्रेजी गोवा एवं देशी प्लेन बिक्री करने हेतु रखे रंगे हाथ पकडा गया, 01. आरोपी- भागीरथी बंजारे पिता श्यामसुन्दर बंजारे उम्र 44 वर्ष साकिन जोगेसरा थाना सरसीवां जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 13.600 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 2700 रूपये । 02. आरोप- अनील केंवट पिता स्व. सुन्दर लाल केंवट उम्र 23 वर्ष साकिन मुडपार थाना सरसीवां जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 05 नग अंग्रेजी बीयर, 10 पाव अंग्रेजी गोवा एवं 15 पाव देशी प्लेन मदिरा कुल जुमला 7.750 बल्क लीटर कीमती 3400 रूपये, 03. आरोपियां- अशोकमति साहू पति भानूराम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन पीपरडीह थाना सरसीवां जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 2400 रूपये। को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक सुश्री वीणा यादव, प्र.उप निरी. डेगराम साहू, धुपेश्वरी सिन्हा, सउनि मनसुसाय पैंकरा, प्र.आर. सुरेश तारम, प्र.आर. खेमसागर साव,बीरेंद्र चंद्रा ,म.प्र.आर. नीलम रत्नाकर, आरक्षक लक्ष्मण पटेल,आर.रमेश कर्ष, हेमचरण चौरगे,पवन सिदार, लकेश्वर टंडन, अमृत खूंटे, रमेश चंद्रा,महिला आरक्षक रथ बाई समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.