Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 5, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 'टीबी मुक्त भारत' 100 दिवसीय अभियान सफल स्वास्थ्य विभाग ने तय लक्ष्यों से अधिक हासिल की उपलब्धि

 सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 'टीबी मुक्त भारत' 100 दिवसीय अभियान सफल



स्वास्थ्य विभाग ने तय लक्ष्यों से अधिक हासिल की उपलब्धि


सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 जुलाई 2026/ जिले को 'टीबी मुक्त' बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित 'टीबी मुक्त भारत' 100 दिवसीय विशेष अभियान उल्लेखनीय रूप से सफल रहा। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के विशेष मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पुष्पेंद्र वैष्णव के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारियों के सहयोग से संचालित इस अभियान ने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के साथ कई मापदंडों में शत-प्रतिशत से अधिक उपलब्धि दर्ज की।


अभियान के तहत जिले के 70 उच्च जोखिम वाले चिन्हित ग्रामों को प्राथमिकता देते हुए सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 7,000 से अधिक लोगों की निःशुल्क डिजिटल एक्स-रे जांच की गई। प्रतिदिन औसतन 100 से अधिक लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया, जिससे संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान सुनिश्चित हो सकी।


टीबी की सटीक और त्वरित जांच के लिए आधुनिक ट्रूनेट तकनीक का उपयोग किया गया। अभियान के दौरान 956 संदिग्ध मरीजों के बलगम नमूनों की जांच की गई। जांच में टीबी संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को तत्काल उपचार से जोड़ा गया। वहीं, नाट जांच के लक्ष्य की भी शत-प्रतिशत पूर्ति कर विभाग ने उपचार प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी।


स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के दौरान एक्स-रे मशीन की उपयोगिता में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 143 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज करते हुए विभाग ने अपनी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।


अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों, कॉलेजों तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। जनभागीदारी के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई, जिससे अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचा।


स्वास्थ्य विभाग का यह सफल अभियान जिले को 'टीबी मुक्त' बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad