Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 5, 2026

मुख्यमंत्री साय के सुशासन सरकार में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को मिल रही नित मेडिकल सुविधा सारंगढ़ में अत्याधुनिक मशीनों से हो रहे हैं ट्रॉप टी और डी-डाइमर जैसे जटिल टेस्ट निःशुल्क

 ​ मुख्यमंत्री साय के सुशासन सरकार में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को मिल रही नित मेडिकल सुविधा



सारंगढ़ में अत्याधुनिक मशीनों से हो रहे हैं ट्रॉप टी और डी-डाइमर जैसे जटिल टेस्ट निःशुल्क


कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की पहल लाई रंग: सारंगढ़ में शुरू हुई 'अटल आरोग्य लैब' से थमी बड़े शहरों की दौड़


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं मे निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी क्रम मे

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और आम जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। 


​ अटल लैब से 1 माह में 2632 मरीजों को मिला सीधा लाभ


 जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के विशेष प्रयासों और कुशल मार्गदर्शन में संचालित इस लैब में मात्र एक महीने की लघु अवधि में कुल 2,632 मरीजों की 11,487 प्रकार की विभिन्न जाँचें निःशुल्क व अत्याधुनिक मशीनों से पूरी सटीकता के साथ की जा चुकी हैं। लैब का संचालन विशेषज्ञ पैथोलॉजिस्ट डॉ. रमेश साहू के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे मरीजों को बेहद कम समय में भरोसेमंद रिपोर्ट पूरी तरह निःशुल्क मिल रही है।


 ​अब बड़े शहरों की तर्ज पर 134 प्रकार की अत्याधुनिक जाँचें निःशुल्क जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में


अटल आरोग्य लैब के शुरू होने से अब सारंगढ़ के निवासियों को महंगे और जटिल टेस्ट के लिए बड़े शहरों या निजी सेंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। इस सर्वसुविधायुक्त लैब में कुल 134 प्रकार की ब्लड एवं यूरिन जाँच की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित उन्नत टेस्ट अत्याधुनिक मशीनों द्वारा किए जा रहे हैं :


​ (ट्रोप-टी): (हार्ट अटैक या दिल की मांसपेशियों में किसी भी तरह के नुकसान का तुरंत पता लगाने के लिए) 


(डी-डाइमर): (शरीर की नसों या फेफड़ों में खून के थक्के जमने की स्थिति की जाँच करने के लिए)


 (पीटी/आईएनआर): (खून के गाढ़ेपन और थक्का जमने के समय की जाँच के लिए, विशेषकर दिल के मरीजों में खून पतला करने की दवाओं की निगरानी हेतु)


(इलेक्ट्रोलाइट): (शरीर में सोडियम, पोटैशियम और क्लोराइड जैसे जरूरी लवणों का संतुलन देखने के लिए, जो डिहाइड्रेशन या किडनी की समस्या में बेहद जरूरी है)


​(विटामिन-डी): (हड्डियों की मजबूती, जोड़ों के दर्द और रोग प्रतिरोधक क्षमता की स्थिति जानने के लिए)


 (हार्मोनल टेस्ट): (थायराइड, पीसीओडी या शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन से होने वाली बीमारियों का पता लगाने के लिए)


​(लीवर फंक्शन टेस्ट): (पीलिया, लीवर में सूजन या लीवर से जुड़ी अन्य बीमारियों की सटीक जाँच के लिए)


​(किडनी फंक्शन टेस्ट): (गुर्दे/किडनी की कार्यक्षमता और यूरिया-क्रिएटिनिन के स्तर को मापने के लिए)


​ (कम्प्लीट ब्लड काउंट): (शरीर में खून की कमी (एनीमिया), किसी भी तरह के इन्फेक्शन (संक्रमण) और प्लेटलेट्स की संख्या जांचने के लिए)


गत 03 जून को विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के प्रयासों से जिला चिकित्सालय में ‘अटल आरोग्य लैब’ का भव्य शुभारंभ किया गया था। इस लैब के शुरू होने के मात्र एक महीने के भीतर ही इस अत्याधुनिक लैब ने सफलता और जनसेवा का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


​ कलेक्टर एवं सिविल सर्जन ने जताई प्रसन्नता


इस बड़ी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने कहा कि माननीय कलेक्टर महोदया के सहयोग और पूरी मेडिकल टीम की मेहनत से हम जिले के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को 24 घंटे उच्च स्तरीय पैथोलॉजी सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अटल आरोग्य लैब आने वाले समय में जिले के स्वास्थ्य ढांचे के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

​सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे जिला चिकित्सालय सारंगढ़ पहुंचकर इस अत्याधुनिक और निःशुल्क जाँच सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। आगामी हफ्तों मे सिकल सेल कन्फर्म करने हेतु एचपीएलसी  टेस्ट तथा खून की  पीएच वैल्यू, ऑक्सीजन और कार्बन डाई आक्साइड की जांच हेतु एबीजी  टेस्ट की सुविधा प्रारंभ की जा रही है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad