ब्रेकिंग किरंदुल
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल
थाना- किरन्दुल
जिला- दन्तेवाडा
दिनांक -10.07.2026
किरन्दुल पुलिस द्वारा जुआ खेल खेल रहे जुआरियों पर की गई कार्यवाही
11400/- रू. जुआ की रकम बरामद कर 08 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में अवैध गतिविधियों जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक गौरव राय(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खूंटे एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव के नेतृत्व में किरन्दुल थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध अभियान चलाये जा रहे हैं। दिनांक 09.07.2026 को रात्रि में किरन्दुल पुलिस को कुंआरी पारा किरन्दुल में अवैध जुआ की सूचना मिलने पर किरन्दुल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कुंआरीपारा के बंद पड़े खाली मकान में अवैध रूप से जुआ खेलने वाले जुआरियों 1. कृष्णा कुमार 2. बबलू 3. वरूण विश्वास 4. जुगेश कुमार 5. संजय बारसे 6. श्यामू राम कर्मा 7. महेश ठाकुर 8. हिड़िया कड़ती को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया जुआरियों से कुल 11400/- रू. एवं 02 बंडल तास के पत्ते को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में मुख्य रूप से प्रशिक्षु उप निरीक्षक हेमचंद पटेल, सउनि उत्तम ध्रुव, प्रधान आरक्षक मधुकांत मरकाम, आरक्षक प्रीतम ठाकुर, मकसूदन मंडावी, सोना राम ताती, अनिल कर्मा, जोगा कुंजाम, मनोज साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.