Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 10, 2026

सीएमओ भगाओ, नगर बचाओ अभियान को मिला जनसमर्थन, सैकड़ों व्यापारी, जनप्रतिनिधि व नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 सीएमओ भगाओ, नगर बचाओ अभियान को मिला जनसमर्थन, 




सैकड़ों व्यापारी, जनप्रतिनिधि व नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


बिलाईगढ़।

नगर पंचायत बिलाईगढ़ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) की कार्यशैली, कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में चलाए जा रहे "सीएमओ भगाओ, नगर बचाओ" अभियान के तहत शुक्रवार को नगर में विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। 




इस दौरान सैकड़ों की संख्या में व्यापारीगण, जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के 10 पार्षद एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक समलाई मंदिर परिसर से रैली के रूप में सीएमओ के विरोध में नारेबाजी करते मुख्य मार्ग होते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। 




ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील कुमार चौधरी की कार्यशैली से नगरवासी लंबे समय से परेशान हैं। आरोप है कि सीएमओ पिछले लगभग एक वर्ष से नियमित रूप से कार्यालय नहीं जा रहे हैं तथा अपने निजी निवास को ही कार्यालय बनाकर कार्य कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ज्ञापन में वित्तीय अनियमितता, प्रशासनिक लापरवाही, भ्रष्टाचार, मनमानी तथा जनहित के कार्यों की उपेक्षा जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सीएमओ के विरुद्ध शासन एवं प्रशासन के समक्ष अनेक शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नगरवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। साथ ही, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री दामोदर प्रसाद दुबे को छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम की धारा 41(क) के अंतर्गत अध्यक्ष पद से हटाए जाने की कार्यवाही से नगरवासियों में भारी आक्रोश हैं क्योंकि दुबे जी से नागरिकों को काफी उम्मीद है नगर विकास करेंगे इसी विश्वास के साथ नागरिकों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भारी बहुमत से विजयी कराए थे दुबे जी पूर्व में ग्राम पंचायत सरपंच रह चुके है एवं उनके कार्यकाल के दौरान काफी विकाश कार्य कराया था उनका कार्य सराहनीय रहा है तथा 10 वर्षों से जनपद पंचायत सदस्य के रूप में भी सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए है। ऐसे जनहितैषी जनप्रतिनिधि को पद से पृथक करने पर हम घोर विरोध एवं कड़ी निंदा करते हैं। यह कार्यवाही एकतरफा एवं न्यायसंगत प्रतीत नहीं होती, जिससे जनता में व्यापक असंतोष व्याप्त है तथा शासन-प्रशासन की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने नगर के वर्षों से अधूरे पड़े गौरवपथ निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ कराने की मांग करते हुए कहा कि अधूरे निर्माण के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है, स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है तथा दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। इसके अलावा ज्ञापन में बिलाईगढ़ के लिए परमिट प्राप्त सभी यात्री बसों का नगर के भीतर प्रवेश सुनिश्चित कराने की भी मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में कई बसें नगर के अंदर नहीं आतीं, जिससे यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सीएमओ को तत्काल स्थानांतरण करें और उनके विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, गौरवपथ निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा परमिट बसों का नगर में प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी संवैधानिक दायरे में रहकर नगर बंद, चक्काजाम एवं चरणबद्ध जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad