Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 10, 2026

पेंशनरों के 11 प्रमुख मुद्दों पर मुख्य सचिव से विस्तृत चर्चा भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने सौंपे अलग-अलग ज्ञापन, त्वरित कार्यवाही का मिला आश्वासन.

  पेंशनरों के 11 प्रमुख मुद्दों पर मुख्य सचिव से विस्तृत चर्चा




भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने सौंपे अलग-अलग ज्ञापन, त्वरित कार्यवाही का मिला आश्वासन.       


        सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।

रायपुर-

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन से सौजन्य भेंट कर पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों से जुड़े 11 महत्वपूर्ण लंबित विषयों पर लगभग एक घंटे तक विस्तृत चर्चा की। इस दौरान महासंघ द्वारा प्रत्येक विषय पर पृथक-पृथक ज्ञापन प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई।

महासंघ द्वारा जिन प्रमुख विषयों को मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया, उनमें मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2000 की धारा 49(6) को हटाने हेतु छत्तीसगढ़ विधानसभा में शासकीय संकल्प पारित करने, पेंशनर कल्याण मंडल के पुनर्गठन एवं नियमित संचालन, पेंशनर कल्याण निधि नियमों का पुनरीक्षण कर सहायता राशि में वृद्धि, केंद्र सरकार के अनुरूप 01 जनवरी 2026 से देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डी.आर.) की स्वीकृति एवं एरियर सहित भुगतान, तथा न मांग–न जांच प्रमाणपत्र के नाम पर पेंशन रोके जाने की प्रवृत्ति पर रोक जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे।

इसके अतिरिक्त महासंघ ने राज्य के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को प्रस्तावित कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने, 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को एक सहायक सहित निःशुल्क बस यात्रा संबंधी शासन आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, सभी संभाग एवं जिलों में पृथक पेंशन कार्यालय स्थापित करने, सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त वैध देयकों का भुगतान सुनिश्चित करने, ई-पेंशन कार्ड जारी कर उन्हें ई-कोष लाइट एप में अपलोड करने, तथा उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों के अनुरूप पात्र पेंशनरों को लाभ एवं लंबित एरियर का भुगतान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।

महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि ये सभी विषय लंबे समय से लंबित हैं तथा इनके निराकरण से लाखों पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज अपने वैधानिक अधिकारों एवं सम्मानजनक जीवन से जुड़े इन मुद्दों के समाधान की अपेक्षा शासन से लंबे समय से कर रहा है।

मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत सभी ज्ञापनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया तथा संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक परीक्षण एवं त्वरित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने पेंशनरों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को व्यवस्थित रूप से शासन के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की सराहना करते हुए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

महासंघ ने मुख्य सचिव के सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि प्रस्तुत सभी विषयों पर शीघ्र निर्णय लेकर पेंशनरों को राहत प्रदान की जाएगी।

मुख्य सचिव से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे. पी. मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिन्हा तथा दैनिक वेतनभोगी पेंशनर्स कल्याण प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल पाठक प्रमुख रूप से शामिल थे।

वीरेन्द्र नामदेव

प्रांताध्यक्ष

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश  ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad