ब्रेकिंग
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा
दिनांक: 13/07/2026
जिला : दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह (भा.पु.से.) ने आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा का विधिवत पदभार ग्रहण किया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दंतेवाड़ा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दंतेवाड़ा से पुलिस अधीक्षक, बलौदा बाजार के पद पर स्थानांतरित गौरव राय (भा.पु.से.) को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके सफल कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था, नक्सल विरोधी एवं पुनर्वास अभियान, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी एवं जन-केंद्रित पुलिसिंग सुनिश्चित करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। साथ ही अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण, जनशिकायतों के समयबद्ध समाधान तथा पुलिस-जन संवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा पुलिस का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा, विश्वास एवं सहयोग को सर्वोपरि रखते हुए प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी पुलिस व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना, अनुशासन, पारदर्शिता, संवेदनशीलता तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सफल, प्रभावी एवं जनोन्मुखी कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दंतेवाड़ा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दंतेवाड़ा से पुलिस अधीक्षक, बलौदा बाजार के पद पर स्थानांतरित गौरव राय (भा.पु.से.) को स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके सफल कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.