राजधानी रायपुर में श्री देवकीनंदन जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा में झूमे श्रद्धालु।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जूनेजा इंडोर स्टेडियम में 8 जुलाई से 14 जुलाई तक आयोजित श्री मद्भागवत कथा में प्रतिदिन श्रृद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है,
विश्वविख्यात भागवताचार्य श्री देवकीनंदन जी महाराज श्री मद्भागवत कथा का रसपान करवा रहें हैं। कथा का आयोजन विश्वशांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन छत्तीसगढ़ एवं विशेष सहयोगी छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज द्वारा किया जा रहा है।
प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर भक्ति और श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा स्थल में भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष और भजनों से भक्ति मय वातावरण दिखाई दिया।
श्री देवकीनंदन जी महाराज ने कहा कि भगवान भक्तों के प्रेम के भूखे हैं और उनकी निष्कपट भक्ति से प्रसन्न होकर उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। महाराज जी के प्रेरणादायी प्रवचनों से श्रृद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.