सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा: गोयल परिवार द्वारा आठवां निशुल्क खाटू श्याम यात्रा 1 दिसंबर से प्रारंभ
पिथौरा। आस्था और सेवा का अनूठा उदाहरण एक बार फिर देखने को मिलेगा। गोयल परिवार पिथौरा के द्वारा इस वर्ष आठवीं निशुल्क खाटू श्याम यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक प्रारंभ होगी।
पिछले 7 वर्षों की तरह इस बार भी यात्रा पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। यात्रा के लिए 50 श्रद्धालुओं का चयन चिट के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी ताकि हर श्याम प्रेमी को समान अवसर मिले। इसके लिए आपको दिए गए नंबर पर आधार कार्ड भेजना पड़ेगा
गोयल परिवार की इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यवस्थाएं हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने, नाश्ता और रहने की शानदार व्यवस्था परिवार द्वारा की जाती है। हर एक श्याम प्रेमी और उनके परिवार का पूरा ख्याल रखा जाता है, जिससे भक्त बिना किसी चिंता के बाबा श्याम के दर्शन कर सकें।
पिछले वर्षों में भी गोयल परिवार की इस सेवा भावना की पूरे क्षेत्र में सराहना हुई है। निशुल्क यात्रा के कारण आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालु भी बाबा खाटू श्याम के दरबार में हाजिरी लगा पाते हैं।
इच्छुक श्रद्धालु चयन प्रक्रिया और पंजीकरण की जानकारी के लिए गोयल परिवार पिथौरा से संपर्क कर सकते हैं। गोयल परिवार के मुख्य आयोजक विजय गोयल संतोष गोयल भावेश गोयल पीयूष दिव्या गोयल मोबाइल नंबर 9131258054


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.