दौसा राजस्थान - श्री कृष्ण हास्पीटल में श्री कृष्णं मंगलं फर्टिलिटी सेंटर का उद्घाटन-
श्री भागचंद टाँकड़ा, विधायक, श्री शंकर शर्मा ( पूर्व विधायक ) श्रीमती अमृता मेघवाल ( पूर्व विधायक, जालौर) की गरिमामयि उपस्थिति में राजस्थान की यशस्वी उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जी ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट प्रतिभाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में वरिष्ठ साहित्यकार बाबू लाल शर्मा, बौहरा, विज्ञ को श्री भागचंद टाँकड़ा विधायक, श्री शंकर शर्मा पूर्व विधायक, व श्रीमती अमृता मेघवाल पूर्व विधायक ने सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किया।
श्री बाबू लाल शर्मा, बौहरा, विज्ञ ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जी का स्वागत करते हुए उन्हे स्वरचित 'छंद ग्रंथ' - 'विज्ञ छंद विज्ञान' उपहार स्वरूप प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जी ने सहर्ष उपहार ग्रहण करते हुए श्री बाबू लाल शर्मा, बौहरा, विज्ञ को 'छंद ग्रंथ' - विज्ञ छंद विज्ञान' के लिए हार्दिक बधाई दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.