कुपोषण मुक्त जिला बनाने कलेक्टर की पहल, 2 विभाग और अधिकारियों क़ो मिली जिम्मेदारी
175 कुपोषित बच्चे क़ो सामान्य बनाने दिया जा रहा सुपोषण आहार
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 जुलाई 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के नेतृत्व में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले क़ो कुपोषण मुक्त जिला बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया जिसके लिए अधिकारियों क़ो जिम्मेदारी दी गई है, वहीं मूल विभाग महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग क़ो विशेष रूप से ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया है, जिससे कुपोषण मुक्त जिला के लक्ष्य क़ो पूरा किया जा सके।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 175 कुपोषित बच्चे हैं, जिनके आंगनबाड़ी केन्द्र का चिन्हांकन किया गया है जहां 01-01 कुपोषित बच्चे दर्ज हैं। इन केन्द्रों में दर्ज कुपोषित बच्चों के नियमित स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की निगरानी, गृह भ्रमण तथा अभिभावकों को उचित पोषण परामर्श प्रदान करने जिले के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे बच्चों की पोषण स्थिति में शीघ्र सुधार संभव है और जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में सहायता मिलेगी। संबंधित अधिकारी प्रत्येक आवंटित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर कुपोषित बच्चों की स्थिति की समीक्षा करेंगे तथा की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
जिले में 72 कुपोषण मुक्त आंगनबाड़ी केंद्र
जिले में 72 कुपोषण मुक्त आंगनबाड़ी केंद्र में बरमकेला परियोजना में 4 ग्राम जामजोरी, झाबर, बोरिदा और सूरजगढ़, भटगांव परियोजना में 17, भटगांव 15, अमलीडीह, पीपरभवना (द) बिलासपुर 1, गाताडीह 1, कलमीभाटा, मनपसार 3, रायकोना 1, देवरहा (ख) खमहरिया 1, खपरीडीह, (खाल्हेपारा), कोसमकुंडा 1, गगोरी 1, झुमका 1, सलिहाघाट, कोदवा 1 और पिकरीपाली शामिल है।
बिलाईगढ़ परियोजना में 21, ग्राम टुंडरी, बिलाईगढ़ 1, 2, 4, 7, 10, 12, 13, 14, गोंदली, चचरेल, डोकरीडीह 1, घुटीकोना, जमनारडीह, बेलटिकरी 2, दुम्हनी, दुम्हनी 2, बगलोटा, कोरकोटी 3, लिमतरी 2, पवनी 1 शामिल है। कोसीर परियोजना में परसापाली, लेंधरा परियोजना में 8, परसकोल, पुरेनपाली, महुआपाली, परधियापाली, टेकापठार, बेंदरापारा, जमछापार, रिसोरा 1 शामिल है। सारंगढ़ परियोजना अंतर्गत 21, सारंगढ़ वार्ड 1, 1-2, 2-1, 9-2, 9-4, 10, 11-2, 12-2, 13-4, 14-4, पीपरदा, बंगबाध, सरियादरहा, टमटोरा, ठाकुरदिया, भद्रीउड़ान, मकरी, सेंधमाल, पठारीपाली, साराडीह, रोहिनापाली शामिल है।
एनआरसी सेंटर में 465 कुपोषित बच्चे हुए सामान्य
जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के द्वारा संचालित सुपोषण केंद्र (एनआरसी सेंटर) में विगत 2 वर्ष में 465 माता और कुपोषित बच्चों क़ो भर्ती कराया गया और एक निश्चित अवधि तक उन्हें सुपोषण आहार, दवा प्रदान किया गया, जिससे बच्चे कुपोषित से सामान्य बच्चे की श्रेणी में आये हैं। इस दौरान देखरेख में उपस्थित माता क़ो राज्य शासन द्वारा राशि भी दी गई है। इस केंद्र में जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक कल 177 कुपोषित बच्चों क़ो भर्ती कराया गया, जिसमें 80.52% बच्चे सामान्य हो गए थे। वही जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक 170 कुपोषित बच्चे दाखिला लिए, जिसमें से 82.81% बच्चे सामान्य हुए। जनवरी 2026 से जून 2026 तक कल 118 कुपोषित बच्चे दाखिला लिए, जिसमें से 95.3% बच्चे सामान्य हुए हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.