सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए बाढ़ आपदा राहत कंट्रोल नंबर जारी
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 जुलाई 2026/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मानसून और महानदी में बढ़ते हुए जलभराव से संभावित बाढ़ आपदा को दृष्टिगत रखते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में जिला मुख्यालय में बाढ़ आपदा राहत कन्ट्रोल रूम का स्थापना किया है,
जिसका दूरभाष नंबर 07768-299016 है। इसी प्रकार जिले के सभी तहसील मुख्यालयों में भी कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
डिप्टी कलेक्टर उमेश कुमार साहू को बाढ़ आपदा राहत का जिला अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8305377283 है।
एसडीएम और तहसीलदार हैं स्थानीय आपदा नियंत्रण अधिकारी
स्थानीय स्तर पर अनुविभागीय और तहसील स्तर पर प्रभारी अधिकारी बाढ़ नियंत्रण के नियंत्रण अधिकारी होंगे। इसके अनुसार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सारंगढ़ के बाढ़ नियंत्रण रूम का फोन नंबर 07768-233706 है। एसडीएम वर्षा बंसल का मोबाइल नंबर 8103365300 है। इसी प्रकार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ के एसडीएम प्रफुल्ल रजक का मोबाइल नंबर 9340535968 है।
सरिया तहसील के बाढ़ नियंत्रण रूम का फोन नंबर 07768-265041 और नियंत्रण अधिकारी तहसीलदार कोमल साहू का मोबाइल नंबर 8817131042 है। सारंगढ़ तहसील के लिए तहसीलदार एन के सिन्हा 8103002246, बरमकेला तहसील के लिए पुष्पेंद्र राज का मोबाइल नंबर 8269967979, बिलाईगढ़ तहसील के लिए तहसीलदार कमलेश सिदार 9406468597, भटगांव तहसील के लिए नीलिमा अग्रवाल 8319302665, तहसील सरसींवा के लिए तहसीलदार मोहन साहू 8966850356 और उप-तहसील कोसीर के तहसीलदार शनिराम पैकरा का मोबाइल नंबर 9827464329 है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.