सुशासन तिहार 2026 : जिले में 859 हितग्राहियों को राशनकार्ड से संबंधित लाभ मिला
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 जुलाई। सुशासन तिहार 2026 के तहत जिले में खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्ड से संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए कुल 859 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। अभियान के दौरान नए राशनकार्ड बनाने, राशनकार्ड में नाम जोड़ने तथा अपात्र सदस्यों के नाम विलोपित करने जैसी सेवाएं प्रदान की गईं।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 1 मई से 10 जून 2026 तक संचालित सुशासन तिहार अभियान के दौरान नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं की प्रभावी समीक्षा की गई।
विकासखंड सारंगढ़ में 55 नए राशनकार्ड बनाए गए, 86 राशनकार्डों में नाम जोड़े गए तथा 92 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए। वहीं बरमकेला विकासखंड में 88 नए राशनकार्ड बनाए गए, 39 राशनकार्डों में नाम जोड़े गए और 71 सदस्यों के नाम हटाए गए। बिलाईगढ़ विकासखंड में 200 नए राशनकार्ड बनाए गए, 105 राशनकार्डों में नाम जोड़े गए तथा 123 सदस्यों के नाम विलोपित किए गए।
खाद्य विभाग के अनुसार, सुशासन तिहार 2026 के दौरान जिलेभर में राशनकार्ड संबंधी विभिन्न सेवाओं के माध्यम से कुल 859 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। हितग्राहियों ने इस पहल के लिए राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.