Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 25, 2026

शासकीय महाविद्यालय बिलाईगढ़ में पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2026 पर कार्यशाला आयोजित

 शासकीय महाविद्यालय बिलाईगढ़ में पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2026 पर कार्यशाला आयोजित



शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ में आज प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2026 विषय पर एक मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को योजना की जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करना था।



कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उमाकांत मिश्र ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2026 के उद्देश्य, महत्व, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं युवाओं के लिए इसके संभावित लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है, जिससे उनके कौशल विकास एवं रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि होती है। इसके साथ ही 6 अथवा 9 महीने के इस इंटर्नशिप में अभ्यर्थी को प्रतिमाह शासन द्वारा 9000 रुपये वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है जबकि कुछ कंपनियां अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान करती हैं।


पीएमआईएस के अंतर्गत संस्था के नोडल अधिकारी पंकज साहू (सहा प्राध्यापक भूगोल) ने छात्रों को पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर पंजीकरण से लेकर आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन कर प्रत्येक चरण को विस्तार से समझाया। उन्होंने आवश्यक दस्तावेज, आवेदन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा योजना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया साथ ही पीएमआईएस पोर्टल में पंजीयन कराया गया।


कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तुलेश्वर सिंह ध्रुव, अन्नू केवरा, दुजबाई भारद्वाज, धनंजय कर्ष, नरेंद्र राकेश, नयना  निराला, टेक्निकल असिस्टेंट के रूप में चिरंजीव साहू एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अन्य मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad