Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 17, 2026

थाना बसंतपुर राजनांदगाव पुलिस ने 25 गुम मोबाइल बरामद कर लगभग 3.75 लाख रूपये के मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए थाना बसंतपुर पुलिस की जनहितैषी कार्यवाही ।

 राजनांदगांव



थाना बसंतपुर राजनांदगाव पुलिस ने 25 गुम मोबाइल बरामद कर








लगभग 3.75 लाख रूपये के मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए


थाना बसंतपुर पुलिस की  जनहितैषी कार्यवाही ।

25 गुम मोबाइल फोन (कीमत लगभग 3.75 लाख रूपये ) बरामद कर विधिवत सुपुर्दनामा पर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए।


मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने जिला राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

आम नागरिकों से अपील—गुम मोबाइल मिलने पर उसका उपयोग न करें, बल्कि निकटतम थाना में जमा कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

 गुम मोबाइलों की पतासाजी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।





पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में गुम मोबाइलों की तलाश हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


इसी अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 25 गुम मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग 3,75,000  रूपये है, सफलतापूर्वक बरामद किया गया ।

 आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को थाना बसंतपुर परिसर में सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्दनामा के माध्यम से लौटाए गए।


अपने गुम मोबाइल वापस मिलने पर सभी आवेदकों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला राजनांदगांव पुलिस एवं थाना बसंतपुर पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील की गई कि यदि किसी व्यक्ति को कोई गुम मोबाइल प्राप्त होता है तो उसका स्वयं उपयोग न करें तथा उसे तत्काल निकटतम पुलिस थाना में जमा करें, जिससे वह उसके वास्तविक स्वामी तक सुरक्षित पहुँचाया जा सके। राजनांदगांव पुलिस द्वारा गुम मोबाइलों की पतासाजी एवं बरामदगी का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


उक्त सराहनीय कार्यवाही में  सीसीटीएनएस आरक्षक श्रवण पैकरा, आरक्षक फागू साहू, ललित रावटे एवं थाना बसंतपुर के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय भूमिका रही।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad