Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 29, 2026

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड 41.195 किलोग्राम गांजा जब्त साइबर सेल राजनांदगांव एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ की संयुक्त कार्रवाई।

 राजनांदगांव


अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड



 41.195 किलोग्राम गांजा जब्त


साइबर सेल राजनांदगांव एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ की संयुक्त कार्रवाई।


ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही व्यावसायिक मात्रा की 41.195 किलोग्राम गांजा कीमती 20,59,750 रूपये का खेप बरामद।


टाटा योद्धा पिकअप वाहन एवं ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त, कुल मशरूका की अनुमानित कीमत 28,65,750/-रूपये जप्त।


पुलिस की घेराबंदी देखकर वाहन चालक एवं उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार, तलाश जारी।


आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई।



जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध राजनांदगांव पुलिस एवं एनसीबी का अभियान लगातार जारी।


साइबर सेल एवं चौकी तुमडीबोड़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।


 विवरणः- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन पर्यवेक्षण में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत साइबर सेल राजनांदगांव एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।


दिनांक 26.07.2026 को एनसीबी रायपुर से पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ को सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा के मलकानगिरी/कोरापुट क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा टाटा योद्धा पिकअप क्रमांक सीजी 04 एनएस 8967 में भरकर राजनांदगांव-तुमड़ीबोड़ मार्ग से होते हुए आगरा (उत्तरप्रदेश) ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर एनसीबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नेशनल हाईवे स्थित गुरुद्वारा चौक के पास घेराबंदी की गई।


घेराबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन पुलिस को देखकर लगभग 300 मीटर पहले रुक गया। वाहन में सवार दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। संयुक्त टीम द्वारा तत्काल उनका पीछा किया गया एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक तलाश की गई। 


फरार आरोपियों द्वारा छोड़े गए वाहन की विधिसम्मत तलाशी लेने पर सीट के पीछे एवं नीचे छिपाकर रखे गए 36 पैकेट बरामद हुए। जिसमें कुल 41.195 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। बरामद गांजा को नियमानुसार सीलबंद किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई। तलाशी के दौरान वाहन से ओप्पो कंपनी का एक टचस्क्रीन मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।


पुलिस द्वारा 41.195 किलोग्राम गांजा, टाटा योद्धा पिकअप वाहन एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹28,65,750/- मूल्य का मशरूका विधिवत जप्त किया गया। प्रथम दृष्टया आरोपियों द्वारा व्यावसायिक मात्रा में मादक पदार्थ गांजा का अवैध परिवहन किया जाना पाए जाने पर उनके विरुद्ध तुमडीबोड़ के अप0क्रं0 319/26 धारा 20(बी) (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। फरार आरोपियों की पहचान स्थापित कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एनसीबी रायपुर एवं राजनांदगांव पुलिस की संयुक्त टीम लगातार प्रयासरत है तथा मामले के सभी पहलुओं की गहन विवेचना जारी है।


सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में साइबर सेल राजनांदगांव एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad