Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 29, 2026

ग्राम किरवई दामाखेड़ा में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

 ग्राम किरवई दामाखेड़ा में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान



सिमगा। ग्राम किरवई में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में वृद्धजन परिवार फाउंडेशन के सहयोग से गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन बुजुर्गों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करना था, जिन्होंने अपने अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन से गांव एवं समाज को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।


समारोह में सभी वरिष्ठ नागरिकों का पुष्पमाला, श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद से नई पीढ़ी को सही दिशा एवं प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी से अपने परिवार और समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करने तथा उनकी सेवा करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी अरुण राव किरवई, ईश्वर साहू, शरण साहू, वृद्धजन परिवार फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. उत्तम विश्वास सहित स्वयंसेवक अभिषेक शर्मा, उमेश साहू, डिगेश्वर, पोषण, अमित दामोदर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad