Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 29, 2026

युवा सरपंच की पहल रंग लाई, शासकीय प्राथमिक शाला चौरेंगा में हुआ पौधारोपण

 युवा सरपंच की पहल रंग लाई, शासकीय प्राथमिक शाला चौरेंगा में हुआ पौधारोपण




सिमगा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित ग्राम के संकल्प को साकार करने की दिशा में ग्राम पंचायत चौरेंगा एवं शासकीय प्राथमिक शाला चौरेंगा के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान के किनारों पर लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया।


प्रधान पाठक मनीराम साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत चौरेंगा में इस बार युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी मिली है। युवा सरपंच विलियम धृतलहरे एवं उपसरपंच अभिलाष वर्मा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में गांव की विभिन्न खाली पड़ी भूमि पर भी लगातार पौधारोपण कराया जा रहा है। साथ ही जनसहयोग से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जा रहे हैं, ताकि पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।


कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला चौरेंगा के शिक्षकों के साथ शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य आर. के. देवांगन, दीनदयाल वर्मा, दिलीप वर्मा, राजू नेताम, करण यादव, राजू वर्मा, खेदन साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।


इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस तरह के आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad