Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 26, 2026

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने 5 अगस्त को जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का किया आह्वान

 भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने 5 अगस्त को जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का किया आह्वान



सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।


रायपुर- भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि राज्य के पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान जनवरी 2026 से देय 2% महंगाई राहत (डीआर) एरियर सहित दिलाने के लिए महासंघ द्वारा प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि महासंघ के निरंतर प्रयासों से दोनों राज्यों के मध्य सहमति लेने-देने की प्रक्रिया समाप्त कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अब महासंघ का पूरा प्रयास छत्तीसगढ़ शासन से जनवरी 2026 से देय 2% डीआर का आदेश एरियर सहित जारी कराने पर केंद्रित है।


इसी उद्देश्य से महासंघ के प्रांतीय आव्हान पर बुधवार, 5 अगस्त 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जिला शाखाओं द्वारा कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में केवल जनवरी 2026 से देय 2% महंगाई राहत (डीआर) का आदेश एरियर सहित जारी करने की एकसूत्रीय मांग रखी जाएगी।


प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम को पूर्ण अनुशासन, एकरूपता एवं संगठनात्मक गरिमा के साथ सफल बनाएं, जिससे राज्य के लाखों पेंशनरों की न्यायोचित मांग शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad