श्री हनुमान मंदिर,सप्रे शाला बुढ़ापारा से भव्य शोभायात्रा का आयोजन।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -श्रावण मास अखंड रामायण पाठ समिति बुढ़ापारा द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर बुधवार २९ जुलाई को भव्य शोभायात्रा का आयोजन रखा गया है, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष अखंड रामायण पाठ का 26 वां वर्ष होगा। समिति द्वारा संगीतमय अखंड रामायण पाठ है।
समिति के अध्यक्ष मनोज इन्चुरकर ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान श्रीराम दरबार की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी, भगवान श्रीराम की प्रतिमा के साथ भगवान के प्रिय भजनों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी,कलश यात्रा में 21 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा में शामिल रहेंगी, शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी, शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा एवं भव्य आतिशबाजी का आयोजन रखा गया है। 28 अगस्त रक्षाबंधन के अखंड पाठ कार्यक्रम संपन्न होगा, तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा। साथ ही उन्होंने धर्म प्रेमी लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.