जिला सिवनी मध्यप्रदेश
97 हजार की सहयोग राशि से बढ़ाया हौसला, जेईई एडवांस में सफ़लता पाने वाले अजय अहिरवार को मिली नई उड़ान
सी. एन. आई. न्यूज सिवनी
छपारा जनपद क्षेत्र के होनहार छात्र अजय अहिरवार ने जेईई एडवांस में 2484 रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे छपारा नगर सहित सांदीपनि विघालय का नाम रोशन किया है।
ज्ञात हो कि आर्थिक कठिनाइयों के बीच पले बढे अजय की आगे पढाई हेतु विघालय परिवार प्रशासन सहित समाज ने मिलकर 97 हाजर रुपये की सहयोग राशि भेंट कर उनको भावभीनी विदाई दी गई।
अजय के जानने वालों ने बताया कि बचपन में मां का साया सर से उठ गया था वहीं विगत आठ वर्ष पूर्व 2018 में पिता का भी दुखद निधन हो जाने के बाद अजय ने हार नहीं मानी। ग्राम गणेशगंज के खास रहने वाले अजय ने अपने मामा घनश्याम अहिरवार जो छपारा विकास खड अंतर्गत लुडगी ग्राम निवासी है, उनके सहयोग और देख रेख में दोनों भाई बहन ने पढाई की दसवीं तक की पढ़ाई पूरी करके छपारा नगर में किराए के कमरे में रहकर अपनी पढाई जारी रखी।
वहीं अजय ने कक्षा 11 वीं में 77 प्रतिशत अंक, तो 12 वीं कक्षा 90.40 प्रतिशत अंक, तो साथ पास की इसके साथ ही उन्होंने जेईई मेंस में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिस पर उन्हें जयपुर में आगे की पढ़ाई के लिए सीट आवंटित हुई है।
इस अवसर पर सिवनी कलेक्टर नेहा मीना, सहायक आयुक्त लालजी मीणा, बीआरसी, सांदीपनि विघालय के प्राचार्य महेश कुमार, रहमतकर एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने अजय को 97 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। साथ ही पुष्पगुच्छ देकर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामनांए की।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.