रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
मौदहापारा के बशीर खान (बाबा भाई कबाड़ी) का इंतेकाल, आज होगी सुपुर्द-ए-खाक
खरोरा। नगर के मौदहापारा निवासी बशीर खान (बाबा भाई कबाड़ी) का इंतेकाल हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक का माहौल है।
परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उनका जनाज़ा रविवार, 26 जुलाई 2026 को नमाज़-ए-जोहर के बाद मौदहापारा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
स्वर्गीय बशीर खान, आसिफ खान एवं मुशीर खान के वालिद थे। उनके इंतेकाल पर नगर के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.