सुबह की प्रार्थना सभा में पुस्तक द एम्पायर विदिन का विमाेचन
आगरा, 15 जुलाई, 2026: अटल आवासीय विद्यालय, आगरा के वरीय शिक्षक श्री सुरेश . के. शर्मा द्वारा लिखी गई
पुस्तक "_द एम्पायर विदिन_" को स्कूल की प्रार्थना सभा में औपचारिक रूप से विमोचन किया गया।
इस पुस्तक का अनावरण विद्यालय प्राचार्या श्रीमती सुनीता वशिष्ठ ने शिक्षक और छात्रों की मौजूदगी में किया।
इस मौके पर, श्रीमती वशिष्ठ ने श्री सुरेश , के. शर्मा को उनकी साहित्यिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और छात्रों के बीच पढ़ने और रचनात्मक लेखन को बढ़ावा देने के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने छात्र छात्राओं को पुस्तकें पढ़ने की आदत डालने और अपने शिक्षक से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री साजिद अहमद एवं अध्यक्षता प्रशासनिक अधिकारी श्री अशोक कुमार ने किया
कार्यक्रम का समापन छात्र छात्राओं की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हुआ। पुस्तक विमोचन का यह समारोह संस्थान के लिए गर्व का क्षण था और इसने छात्रों को अपनी साहित्यिक प्रतिभा और सीखने के प्रति प्रेम को निखारने के लिए प्रेरित किया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.