रिमझिम बारिश के बीच कांग्रेस का राजीव गांधी चौक में धरना प्रदर्शन।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर में रिमझिम बारिश के बीच में कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी चौक में जोरदार धरना प्रदर्शन किया, प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने किया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।
कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की, साथ ही परीक्षा में हुई धांधली को लेकर संसद में विस्तृत चर्चा कराने और छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग उठाई गई। धरने को संबोधित करते हुए हुए पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने राजीव गांधी भवन में भाजपा के द्वारा किए गए प्रदर्शन की कड़ी भर्त्सना की उन्होंने कहा कि सरकारें आती जाती रहती है, लेकिन इस प्रकार की कार्रवाई पहले कभी नहीं हुई साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करना उचित नहीं है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी और जब तक मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.