Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 10, 2026

बाइक स्टंट का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, चाकू दिखाकर की मारपीट; आरोपी गिरफ्तार

 बाइक स्टंट का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, चाकू दिखाकर की मारपीट; आरोपी गिरफ्तार




बलौदाबाजार। सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट करने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। विरोध से नाराज आरोपी ने पहले अश्लील गालियां दीं, फिर धारदार चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी दी और युवक के साथ मारपीट कर दी। भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी निवासी सीताराम निषाद (23 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 8 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने दोस्तों सुरेन्द्र निषाद एवं सहदेव निषाद के साथ बाइक से भाटापारा से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान दामादपारा स्थित बरगद के पास देवेन्द्र उर्फ रिंकु वर्मा तेज रफ्तार एवं खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट कर रहा था।



प्रार्थी द्वारा उसे ऐसा करने से मना करने पर आरोपी भड़क गया। उसने मां-बहन की गालियां देते हुए चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। मारपीट में प्रार्थी के हाथ, कमर, पीठ एवं गाल पर चोटें आईं। मौके पर मौजूद शिवा निषाद, शंकर निषाद, संतराम निषाद एवं गोपाल निषाद ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।


मामले में भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 378/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया।


आरोपी देवेन्द्र उर्फ रिंकु वर्मा (22 वर्ष), पिता गंगारामा वर्मा, निवासी ग्राम देवरी, थाना भाटापारा ग्रामीण को 9 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की गई।


पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा ने कहा कि सड़क पर स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डालने और हथियार के बल पर गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad