Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 10, 2026

नपा सिमगा में नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ ।

 नपा सिमगा में नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ ।



बलौदाबाजार जिला सिमगा नगर के सांस्कृतिक भवन में आज गुरूवार को आयोजित गरिमामय समारोह में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में नवनियुक्त पांच एल्डरमेन को एसडीएम अतुल शेटे ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर के विकास में एल्डरमैनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह पद केवल उनका अधिकार नहीं है बल्कि जनता के प्रति दायित्व है कि उनकी मूलभुत समस्याओं का निराकरण करा सकें । उन्होंने सभी नव नियुक्त एल्डरमेन को बिना किसी भेदभाव के नगर विकास में सहभागिता निभाने की बात कही।

समारोह को आनंद यादव भाजपा जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि नवनियुक्त पांचों एल्डरमैन जनता और पालिका के बीच सेतु बनेंगे तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने का भरसक प्रयास करेंगें तथा आप सभी पालिका के प्रतिनिधि मिलकर नगर विकास को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

शपथ ग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया के दौरान सभी पांचों नवनियुक्त एल्डरमेनो जिसमें अभिजीत अवस्थी, रूख्मणी साहू, राजेश सिंह, परस पाटकर, एवं प्रशांत देवांगन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने तथा नगरवासियों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। शपथ के बाद उपस्थित अतिथियों ने सभी एल्डरमेनों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया, मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी, मंडल महामंत्री छोटू यादव, राहुल साहू नगरपालिका उपाध्यक्ष विकास सोनकर, धीरज जैन, नेता प्रतिपक्ष सचिन जैन, पार्षद मनीषा माया सलूजा, प्रियंका अनूप तिवारी, पितांबर सोनकर मुकुंद रजक टेबू देवांगन विष्णु जायसवाल सूर्यकांत ताम्रकार नीरज शर्मा करण भाटिया  मनोहर पंजवानी सीएमओ शशिभूषण श्रीवास्तव, एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास में उनकी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा व्यक्त की।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad