"प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ
बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार - “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
छ.ग.प्रदेश- -जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।
इसी क्रम में उपअभियंता श्री टिका राम साहू ने नवीन प्राथमिक शाला चरोदा एवं कनिष्ठ अभियंता श्री नरेश कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र तिल्दा नेवरा में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.