Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 10, 2026

ढाबे में अवैध शराब बिक्री कर रहे संचालक पर तुमड़ीबोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोहका स्थित बिहार पटना ढाबा में तुमड़ीबोड़ पुलिस की दबिश ढाबा के आढ में कर रहा था अवैध शराब बिक्री, ढाबा संचालक गिरफ्तार

 राजनांदगांव


ढाबे में अवैध शराब बिक्री कर रहे संचालक पर तुमड़ीबोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,




कोहका स्थित बिहार पटना ढाबा में तुमड़ीबोड़ पुलिस की दबिश 

ढाबा के आढ में कर रहा था अवैध शराब बिक्री, ढाबा संचालक गिरफ्तार 

ढाबा से देशी शराब एवं शराब बिक्री की रकम जप्त, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी 

नाम आरोपी- रंजीत यादव, पिता स्वर्गीय रामानंद यादव, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पेण्ड्री वार्ड क्रमांक 20, हाल पता बिहार पटना ढाबा, कोहका, तुमड़ीबोड़, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)


पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में नशे एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 09 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ की टीम द्वारा क्षेत्र में जुर्म-जरायम की पतासाजी के दौरान ग्राम कोहका स्थित बिहार पटना ढाबा में ढाबा संचालक द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की मुखबीर सूचना मिलने पर सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति मे कार्रवाई करते हुए ढाबे पर दबिश दी। मौके पर ढाबा संचालक रंजीत यादव, पिता स्व0 रामानंद यादव, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पेण्ड्री वार्ड क्रमांक 20, हाल पता बिहार पटना ढाबा, कोहका, तुमड़ीबोड़, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) मिला जिसे सूचना से अवगत कराकर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से 16 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 2.880 बल्क लीटर, शराब बिक्री का नगदी रकम ₹900/- कुल कीमती ₹2180/- को विधिवत जब्त की गई। आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि. चुन्नी लाल साहू आरक्षक चंद्रशेखर यादव आरक्षक थलेश देशमुख आरक्षक मिथुन वर्मा सहित पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad