भाजपा झोपड़ी प्रकोष्ठ के रायपुर जिला (मन की बात) के जिला प्रभारी बने सौरभ अवस्थी।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - भाजपा झोपड़ी प्रकोष्ठ के रायपुर जिला मन की बात के प्रभारी सौरभ अवस्थी (लक्की) ने संगठन मंत्री श्री पवन साय , प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत जिला संयोजक बृजेश अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में मुझे संगठन द्वारा जो दायित्व सौंपा गया है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा और मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करूंगा।इस विश्वास के लिए उन्होंने संगठन का आभार जताया। श्री सौरभ अवस्थी को भाजपा झोपड़ी प्रकोष्ठ (मन की बात)का जिला प्रभारी बनाए जाने पर श्री श्रवण शर्मा, दामोदर शर्मा, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती पुष्पा शर्मा,राखी शर्मा, विक्की,अजय, सन्नी, रोहित,अनिल ने शुभकामनाएं दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.