Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 10, 2026

मददेड में गुंजा हर हर महादेव ,और चंद्र मौलेश्वर महादेव का अन्न प्राशन एवं विशेष पूजा सम्पन्न ,प्राण प्रतिष्ठा के बाद आचार्य श्री द्विवेदी ने पी, सचिन को बनाया महादेव का मामा, वैदिक विधि से हुआ अन्नप्राशन संस्कार

 मददेड  में गुंजा हर हर महादेव ,और चंद्र मौलेश्वर महादेव का अन्न प्राशन एवं विशेष पूजा सम्पन्न ,



प्राण प्रतिष्ठा के बाद आचार्य  श्री  द्विवेदी ने पी, सचिन को बनाया  महादेव  का मामा,


 वैदिक विधि से हुआ अन्नप्राशन संस्कार ।        


                     बीजापुर : -ग्राम मददेड में नव निर्मित शिव मंदिर  में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा के बाद  गुरूवार  को धार्मिक अनुष्ठानों का कार्य क्रम पूरे  श्रद्धा  एवं उत्साह  के साथ जारी रहा।               




                8 जुलाई को वैदिक मंत्रोचार  के बीच सम्पन्न प्राण प्रतिष्ठा  के उपरांत  रात्रि में  शिव भक्तों भगवान शिव का नाम चन्द्र मौलेश्वर  महादेव रखा।  इसके बाद पूरा मददेड हर हर महादेव और चन्द्र मौलेश्वर  की महादेव की जय के जयघोष  से गुंजायमान  हो उठा।




 महादेव के प्राण प्रतिष्ठा  के उपरान्त गुरूवार  को चन्द्रमौलेश्वर महादेव  का अन्नप्राशन संस्कार का समापन हुआ।                       वैदिक  परम्परा के अनुसार  यह विशेष  संस्कार भगवान  के मामा के हाथों द्वारा  सम्पन्न  कराया गया।                              आचार्य श्री द्विवेदी  महाराज ने मददेड  के प्रसिद्ध एवं मिलनसार बालाजी मेडिकल स्टोर के स्वर्गीय पी, संजय के पुत्र पी, सचिन को भगवान चन्द्रमौलेश्वर का मामा ने पूरे विधि विधान एवं श्रद्धा के साथ अन्नप्राशन  संस्कार  कराया।                            इस अवसर पर शिखर प्रसाद पूजन, पंचदश संस्कार, रूद्राभिषेक सहित कई धार्मिक  अनुष्ठान सम्पन्न  हुए।                  शिव मंदिर परिसर  में  सुबह से ही श्रद्धालुओं  की भारी भीड़  देखने को उमड पड़ी। बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजर्गो ने भी पूजा अर्चना की।                    भगवान  चंद्र मौलेश्वर  महादेव से सुख समृद्धि और क्षेत्र  की खुशहाली  की कामना किया।                        भगवान  चंद्र मौलेश्वर  महादेव के दर्शन एवं आशीर्वाद  प्राप्त  करने हेतु  जगदलपुर और आंध्र प्रदेश  से भी श्रद्धालु  मददेड  पहुंच कर आशीर्वाद  प्राप्त किया। उन्होंने इस आयोजन की भव्यता और धार्मिक वातावरण  की काफी सराहना  करते हुए इसे क्षेत्र की आस्था  का महत्व पूर्ण केंद्र  बताया।                     पूरे आयोजन के दौरान  भक्ति मय वातावरण बना रहा ।श्रद्धालुओं  ने हर हर महादेव तथा चंद्रमौलेश्वर महादेव  की जय के जयकार के नारे लगाये।              आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव  के शेष धार्मिक  अनुष्ठान  के कार्य क्रम निर्धारित  तिथि तक वैदिक  रीति रिवाजो  के साथ सम्पन्न  कराया जायेंगे।।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad