Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 9, 2026

असंगठित कर्मकारों के लिए नई योजनाएं बनेगी, ई-रिक्शा सहायता योजना में अनुदान बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा श्रम मंत्री की अध्यक्षता में असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की प्रथम बैठक संपन्न।

 असंगठित कर्मकारों के लिए नई योजनाएं बनेगी, ई-रिक्शा सहायता योजना में अनुदान बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा



श्रम मंत्री की अध्यक्षता में असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की प्रथम बैठक संपन्न।


सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।


रायपुर- छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की प्रथम बैठक आज श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित हुई। बैठक में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने तथा उनके कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 




श्रम मंत्री श्री देवांगन ने असंगठित बोर्ड में पंजीकृत सभी श्रमिकों का ईकेवाईसी करने एवं आधार आधारित पंजीयन किए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनांतर्गत वास्तविक श्रमिकों को लाभ प्राप्त हो सके। 

 


बैठक में निर्णय लिया गया कि डिलीवरी कार्य करने वाले कर्मकारों (गिग वर्कर्स) को मंडल के दायरे में शामिल करते हुए उनके लिए विशेष कल्याणकारी योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा चरवाहों के लिए पृथक योजना तथा असंगठित कर्मकारों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजना बनाई जाएगी। कर्मकारों के बीमा संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से बीमा योजना तैयार करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा सम्मेलन आदि किया जाए। पाम्पलेट तथा चित्रमय बुकलेट के माध्यम से किया जाए।


    बैठक में ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत वर्तमान में दी जा रही 50 हजार रुपये की अनुदान राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे असंगठित क्षेत्र के अधिक श्रमिकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रम मंत्री ने मंडल की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने, हितग्राहीयों के आवेदनों का त्वरित निराकरण करने तथा अधिक से अधिक पात्र कर्मकारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad