डॉक्टर्स डे के अवसर पर फर्स्ट एड बॉक्स मेकिंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन..
रायपुर : डॉक्टर्स डे (1 जुलाई) के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय शहीद स्मारक उत्कृष्ट विद्यालय, फफाडीह, रायपुर में विद्यार्थियों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स मेकिंग प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं चिकित्सा व्यवसाय के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।
फर्स्ट एड बॉक्स मेकिंग प्रतियोगिता परिणाम
- प्रथम स्थान - कक्षा VI बी
- द्वितीय स्थान - कक्षा VI ए
- तृतीय स्थान - कक्षा VII ए
पेंटिंग प्रतियोगिता परिणाम
- प्रथम स्थान - हुदा जमीर एवं चंचल शर्मा (कक्षा VIII ए)
- द्वितीय स्थान - नफीया फातिमा एवं पारिधि मलिक (कक्षा VIII बी)
- तृतीय स्थान - जैक्सन पॉल (कक्षा VI ए) एवं साक्षी (कक्षा VI बी)
विद्यालय प्रशासन ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और दोनों प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.