राजधानी रायपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,गरज चमक के साथ बरशे मेघ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर में शनिवार को मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई।
दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए , जिसके बाद जोरदार बारिश हुई। बिजली की चमक और कड़क से लोग सहम गए।
जोरदार बारिश से शहर के अनेक मार्ग और निचले इलाके जलमग्न हो गए। बारिश के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हुई है। प्रशासन ने लोगों से खुले मैदानों , पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.