सहकारी सप्ताह के अंतर्गत हुआ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - सहकारी सप्ताह के झंडा रोहण तथा शाखा एवं समितियों में साफ-सफाई , वृक्षारोपण , रायपुर कृषि मण्डपम में आयोजित कार्यक्रम में सहकार समिति के अध्यक्ष व प्रबंधकों ने भाग लिया। इसी क्रम में आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा चांपा एवं सारागांव के संयुक्त तत्वाधान में सेवा सहकारी समिति मर्यादित चांपा पंजीयन क्रमांक 815 के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के कर्मचारियों ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कर्मचारियों के द्वारा 17 यूनिट रक्तदान 17 व्यक्तियों द्वारा किया गया। रंजित जोगी , संतोष कुमार सोनी , मुकेश कुमार , दुर्गेश लोकेश कुमार साहू , संजय महंत , जितेंद्र राठौर , शिवलाल , पुष्पेंद्र सिंह , अभिषेक , चंद्रशेखर , दुजराम , अमित साहू , खगेश , मनोज साहू , योगेश साहू , हितेश इन सभी ने रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम के अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव , मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत , एल्डरमैन पवन पाठक , समिति अध्यक्ष पद्मेश शर्मा , पार्षद महेंद्र तिवारी , पार्षद हरीश पांडेय , नरेंद्र ताम्रकार मंडल उपाध्यक्ष , संजय दुबे की उपस्थित में सम्पन्न हुआ। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक नोडल अमित साहू , शाखा प्रबंधक मनोज तिवारी , शाखा प्रबंधक प्रमोद वैष्णव , पर्यवेक्षक संतोष कुमार सोनी तथा 12 समितियों के प्राधिकृत अध्यक्ष प्रभारी संस्था प्रबंधक , विक्रेता , कंप्यूटर ऑपरेटर , चौकीदार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष सोनी द्वारा एवं आभार प्रदर्शन चांपा समिति के अध्यक्ष पद्मेश शर्मा द्वारा किया गया। सभी सहकारी समिति का योगदान सराहनीय रहा , मानव-समाज के लिये अनुकरणीय उदाहरण पेश कर हसदेव ब्लड बैंक ने सहयोग प्रदान किये।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.