विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक श्री सुशील ओझा के जन्म दिवस पर होंगे विशेष आयोजन।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक श्री सुशील ओझा जी के 5 जुलाई को जन्म दिवस के अवसर पर विप्र फाउंडेशन द्वारा महावीर गौशाला, मौदहापारा में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर विप्रजन गौमाता की सेवा करते हुए उन्हें हरा चारा एवं गुड़ खिलाएंगे तथा श्री सुशील ओझा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य गौसेवा के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार और सामाजिक समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। विप्र फाउंडेशन द्वारा सभी विप्रजनों से आग्रह किया है कि इस आयोजन में उपस्थित होकर सहभागिता निभाएं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.