सायकल मिलने से खिले छात्र , छात्राओं के चेहरे
प्राचार्य मोना राय ने खुशी जाहिर की
बालाघाट / शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्य श्री मति मोना राय ने शाला की छात्र छात्राओं को निशुल्क सायकल वितरित करते हुए हर्ष व्यक्त किया । इस अवसर पर श्रीमती राय ने कहा कि हमारी शाला में लगभग 5 कि.मि.दूर से छात्र छात्राये आना जाना करते हैं । शाला दूर होने के कारण विद्यार्थी समय पर शाला नहीं पहुंच पाते थे । कुछ छात्र शाला दूर होने के कारण शाला ही नहीं आते थे। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होता था । लेकिन अब सायकल मिल जाने से उनकी समस्या दूर हो गई है। म प्र शासन की यह योजना विद्यार्थियों के वरदान साबित हो रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मालेश, उपसरपंच राजेश बहेश्वर, पंच अमीन खान ,अनारकली रौतेला , के के ऐडे,राजेंद्र खांडेकर,निर्मला भीमते , सुरेंद्र डहारे आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।सी एन आई न्यूज के लिए बालाघाट से पृथ्वीराज अकेला की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.