राजनांदगांव
वन परिक्षेत्र दक्षिण बोरतलाव अंतर्गत फतेगंज बिट पर एक पेड माँ के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।
जिसमे मुख्यरूप से राजनांदगाव जिला पंचायत सभापति स्थाई वन जल संसाधन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी प्रशांत कोड़ापे जी उपस्थित रहें।
कोड़ापे जी ने उपस्थित ग्राम विकास समिति व स्टाप को वृक्षारोपण के बाद पौधों का किस तरह संरक्षण किया। जाए उस विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया। उक्त अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कांडे , वरिष्ठ भाजपा नेता वेदराम ताम्रकार, जिला सह संयोजक शोसल मिडिया भाजपा राजनांदगाव देवेन्द्र यादव उपस्थित रहें।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुराग वर्मा जी अथितियों का स्वागत भाषण करते हूए कहा की जो प्लांट पर पौधा लगाया जा रहा। उस पर औषधी जैसे हर्रा, बहेरा, नीम, भुईलिंग, तिखुर आदि जैसे पौधों का वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसमे दामू कोसलकर, रोशन खान, हरीश चौहान, अब्दुल समीर खान, गायत्री वर्मा सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.