Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 11, 2026

जन्मदिन की खुशियां बच्चों के साथ साझा, पूर्व माध्यमिक शाला चंदेरी में कराया गया न्यौता भोज

 जन्मदिन की खुशियां बच्चों के साथ साझा, पूर्व माध्यमिक शाला चंदेरी में कराया गया न्यौता भोज



सिमगा। संकुल केंद्र चौरेंगा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला चंदेरी में सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा एक प्रेरणादायी आयोजन देखने को मिला। अमृत स्व सहायता समूह की अध्यक्षा श्रीमती अनिता पात्रे ने अपने नाती रूद्रांश एवं नातिन भारती के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए पूर्ण न्यौता भोज का आयोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया, जिसे सभी विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ ग्रहण किया।


श्रीमती अनिता पात्रे ने बताया कि बच्चों के जन्मदिन को केवल पारिवारिक उत्सव तक सीमित न रखकर समाज के बीच खुशियां बांटना उनका उद्देश्य है। उनका मानना है कि जब विद्यालय के बच्चे एक साथ बैठकर प्रेम और अपनत्व के साथ भोजन करते हैं, तो जन्मदिन का उत्सव और भी यादगार बन जाता है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार प्रत्येक वर्ष किसी न किसी सामाजिक गतिविधि के माध्यम से जन्मदिन मनाने का प्रयास करता है, ताकि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा मिल सके।


विद्यालय परिसर में आयोजित इस न्यौता भोज के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने के साथ-साथ आयोजन के लिए श्रीमती अनिता पात्रे एवं उनके परिवार के प्रति आभार भी व्यक्त किया। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में अपनत्व, समानता और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं।


कार्यक्रम में अमृत स्व सहायता समूह की सचिव एवं सदस्य त्रिवेणी, मूँगा, भारती, संतोषी, जात्रा, तिजमती, पुष्पा, दुलौरिन एवं उमा की सक्रिय सहभागिता रही। वहीं प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा संकुल समन्वयक रोशन साहू भी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।


विद्यालय परिवार ने श्रीमती अनिता पात्रे एवं अमृत स्व सहायता समूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर इस प्रकार के सामाजिक एवं प्रेरणादायी कार्य समाज के लिए अनुकरणीय हैं। ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश भी प्रसारित करते हैं।


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad