Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 29, 2026

"पद्मविभूषण डॉ.तीजन बाई की स्मृति में भव्य सवनाही जोहार"

 "पद्मविभूषण डॉ.तीजन बाई की स्मृति में भव्य सवनाही जोहार"



लोक कला और साहित्य के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले भोरमदेव साहित्य सृजन मंच कबीरधाम द्वारा 26 जुलाई 2026 रविवार को सहसपुर लोहारा के डाँ.अम्बेडर भवन में पद्म विभूषण डॉ.तीजन बाई जी की स्मृति में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।





इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दूर-दूर से आये प्रसिद्ध पंडवानी कलाकारों ने खचाखच भरे हाल में कापालिक और वेदमती शैली में पंडवानी की अनुमम प्रस्तुति देते हुए स्वर्गीय तीजन बाई जी को अपने-अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी।पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की खास उपस्थिति रही।




कार्यक्रम की शुरुआत में माँ सरस्वती की पूजा करके पद्म विभूषण तीजन बाई जी को दो मिनट मौन धारण करके श्रद्धांजलि दी गयी। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ी राजगीत से कार्यक्रम का आगाज किया गया।



छत्तीसगढ़ के नामी पंडवानी गायक 84 वर्षीय कुन्जुल सोनवानी,इंस्पेक्टर तरुणा साहू,प्रहलाद निषाद,दुष्यंत द्विवेदी,हर्ष चंद्राकर,मीना भट्ट, बाल गायिका अराध्या साहू ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। पंडवानी पर शोध करने वाले डाँ.पीसीलाल यादव जी की भी गरिमामय उपस्थिति पूरे कार्यक्रम के दौरान बनी रही।



छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों से आये हुए लोक कला और साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति में लोक कला के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले चतुर राम साहू,




कृपाल दास मानिकपुरी,कांति यादव, फन्नू बैरागी, रुपसिंह गंधर्व,लोमस सिंह,राकेश सेन,गीता भट्ट आदि सहित कुल 25 अन्य कलाकारों को शाल,श्री फल और स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 




भोरमदेव साहित्य सृजन मंच के तत्वावधान में आयोजित इस सफल कार्यक्रम में अध्यक्ष कुंज बिहारी साहू,मिनेश साहू,राजकुमार मसखरे,रामकुमार साहू, सुखदेव सिंह अहिलेश्वर, कमलेश शर्मा बाबू,शिव कुमार साहू,धर्मेन्द्र डहरवाल, आनंद मरकाम,ज्ञानु मानिकपुरी,बोधन राम निषाद,देवचरण ध्रुव,दिलीप पुडेटी,




चिंता राम ध्रुवे,हेमसिंग साहू,टीका देशमुख,नीरज साहू,पारस जंघेल,रमेश चौरिया,पवन साहू, राम-लक्ष्मण,गायत्री श्रीवास,रिखीराम ध्रुवे(परोक्ष) सहित सभी सदस्यों की पूरे समय भरपूर उपस्थिति बनी रही। विशेष सहयोग "फ्रेंड्स क्लब सहसपुर लोहारा" का रहा,आभार प्रदर्शन घनश्याम कुर्रे ने प्रकट किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad