संजय दत्त का जन्मदिन आज,
चार दशक से अधिक समय से दर्शकों के दिलों पर कर रहे हैं राज।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। मुंबई -हिन्दी फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता संजय दत्त आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं।चार दशक से अधिक लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने अपने दमदार अभिनय शैली एवं व्यक्तित्व से दर्शकों के दिलों में राज किया है।29 जुलाई 1959 को मुंबई में जन्मे संजय दत्त प्रसिद्ध अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस दत्त के पुत्र हैं, उन्होंने 1981 में फिल्म रांकी से अपने अभिनय केरियर की शुरुआत की। इसके बाद नाम,साजन, सड़क, खलनायक, वास्तव, मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, अग्निपथ जैसी अनेक सफल फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। संजय दत्त का जीवन संघर्ष और सफलता का प्रेरक उदाहरण माना जाता है, निजी जीवन में अनेक कठिन परिस्थितियों और कानूनी चुनौतीयों का सामना करने के बाद भी उन्होंने फिल्मी दुनिया में सफल वापसी कर यह साबित किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से भर मुश्किल पर विजय प्राप्त की जा सकती है। फिल्म वास्तव के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला, जबकि मुन्नाभाई का किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है आज भी वे दर्शकों का अपनी भूमिकाओं से मनोरंजन कर रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.