पुरेना में गुरु पूर्णिमा में मनाया गया
बच्चों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न
पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कोमल जंघेल हुए शामिल
खैरागढ। शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी में बुधवार को सुबह 11 बजे गुरु पूर्णिमा मनाया गया इस कार्यक्रम हमारे क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कोमल जंघेल शामिल हुए
और बच्चों एवं शिक्षकों को आज के पावन पर्व के बारे बहुत ही अच्छी अच्छी जानकारी दिए तथा बच्चों को विशेष मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने माता पिता और गुरुजनों को हमेशा सम्मान देना और उनके द्वारा बताई जा रही बातों का अक्षरशः पालन करना क्योंकि हमारे माता पिता हमारे प्रथम गुरु होते हैं
और हमारा घर हमारा प्रथम विद्यालय होता है उसके बाद स्कूली जीवन की शुरुवात होती जहां पर हमें पढ़ना लिखना सिखाया जाता है,जीवन जीने की कला योग प्राणायाम ध्यान,सामाजिक पारिवारिक जीवन की शिक्षा दी जाती उसके पश्चात एक और आध्यात्मिक गुरु होता है जो हमें भवसागर से पार कराते हैं अत: आप लोग सदैव अपने माता पिता और गुरुजनों का सम्मान करते रहना क्योंकि मै भी अपने माता पिता और गुरुजनों की आशीर्वाद से यहां तक पहुंच पाया हूं।आज के कार्यक्रम में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने बच्चों को पौराणिक काल से लेकर वर्तमान काल तक गुरु की महिमा को बताया और बच्चों का विद्या आरंभ संस्कार कराया,सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा ने बच्चों को भी अपना मार्ग दर्शन और आशीर्वाद प्रदान किया, सुशील खरे ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी रसोइया मान बाई सुरजा बाई एवं छात्र छात्राएं शामिल हुए।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.