Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 17, 2026

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू



महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर


महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सहसपुर लोहारा में कौशल विकास कार्यक्रम, महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल


कवर्धा, 17 जुलाई 2026। जिला प्रशासन कबीरधाम के मार्गदर्शन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।




 इसी क्रम में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना सहसपुर लोहारा द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।



कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत सहसपुर लोहारा की अध्यक्ष श्रीमती सरिता संतोष मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री हेमंत साहू, पार्षद श्री दिवाकर डडसेना सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी आधार शिक्षा और कौशल विकास है। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।


परियोजना अधिकारी सुश्री रीना ठाकुर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस पहल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाकर इसे आजीविका का माध्यम बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर प्रशिक्षिका श्रीमती कृष्णा यादव ने सिलाई मशीन की संरचना, संचालन एवं सिलाई के प्रारंभिक तकनीकी बिंदुओं की जानकारी दी। आगामी दिनों में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के वस्त्रों की सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती श्यामलता साहू, श्रीमती महेशिया साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad