भक्ति और उल्लासके बीचशुरू हुआ भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मददेड में निकली शोभा यात्रा
महिलाओं नेबढ़ चढ कर हिस्सा लिया
बीजापुर छत्तीसगढ़। 8 जुलाई को वैदिक मंत्रोचार के साथ होगी भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा। बीजापुर :- जिले के ग्राम मददेड में भगवान भोलेनाथ के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को धार्मिक आस्था, उत्साह ,भक्ति मय वातावरण के बीच हुआ।
आयोजन के पहले दिन भगवान भोलेनाथ के नगर भ्रमण एवं शोभा यात्रा ने पूरे गांव को शिवमय बना दिया। बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर मे एकत्रित हुए। हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्य क्रम की शुरूआत मंदिर परिसर के कलश यात्रा से शुरू हुई। वहां विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालू पुनः मंदिर पहुंच कर कलश स्थापित किया।
इसके बाद भगवान भोलेनाथ की शोभा यात्रा निकाली। जो मुख्य मार्ग से होती हुई छोटे रास्ते के जरिए शिव प्रांगण स्थित राम सीता विवाह शेड तक पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। सीताराम शिवालय समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा अगले दो दिन इसी पांडाल मे वैदिक रीति के साथ पूजा अर्चना के लिए विराजमान रहेगी। इसके बाद 8 जुलाई को विद्वान आचार्य पंडितों के ससानिध्य में वैदिक मंत्रोचारण के साथ भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। पूरे आयोजन मेंमहिला,पुरूष,बच्चोंएवं युवाओं का उत्साह पूर्ण भागीदारी देखने को मिली। श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष के साथ शोभा यात्रा मे शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्ति का अदभुत माहौल बना रहा आयोजन समिति ने बताया। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न अनुष्ठान भजन कीर्तन एव श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम काआयोजन किया जायेगा। ग्राम मददेड में आयोजित महा धार्मिक महोत्सव पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का केन्द्र बन गया है आसपास के गाँव से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया है आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर भागीदारी करनैल भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.