Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 6, 2026

बेटी के जन्मदिन को बनाया सेवा का पर्व: डॉ. हरीश वर्मा ने स्कूली बच्चों में बांटी अध्ययन सामग्री, पांच बच्चों की शिक्षा का भी उठाया जिम्मा

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

लोकेशन खरोरा



 बेटी के जन्मदिन को बनाया सेवा का पर्व: डॉ. हरीश वर्मा ने स्कूली बच्चों में बांटी अध्ययन सामग्री, पांच बच्चों की शिक्षा का भी उठाया जिम्मा



खरोरा

ग्राम कठिया निवासी समाजसेवी डॉ. हरीश वर्मा ने अपनी पुत्री आर्वी वर्मा के जन्मदिन को सेवा और सामाजिक सरोकार का उत्सव बनाते हुए गांव के स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, पहाड़ा तथा मिठाइयों का वितरण किया। डॉ. वर्मा प्रतिवर्ष अपने बच्चों के जन्मदिन को इसी तरह जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरित कर मनाते हैं, 




जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़े और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग मिल सके। इस अवसर पर डॉ. हरीश वर्मा ने कहा कि गांव में अनेक गरीब परिवार ऐसे हैं जो अपने बच्चों के लिए पढ़ाई-लिखाई की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध नहीं करा पाते। 




ऐसे में यदि छोटे-से प्रयास से किसी बच्चे की शिक्षा में मदद मिलती है तो इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि वे अपने बच्चों के साथ-साथ पिछले दो वर्षों से दो अन्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का संपूर्ण खर्च स्वयं वहन कर रहे हैं तथा इस वर्ष पांच बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है। शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने डॉ. हरीश वर्मा के इस प्रेरणादायी कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे पारिवारिक अवसरों को समाज सेवा से जोड़ना अत्यंत अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि डॉ. हरीश वर्मा का यह प्रयास न केवल जरूरतमंद बच्चों के जीवन में नई आशा का संचार करता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में आगे आने की प्रेरणा देता है।

आर्वी वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर उनके दादा दीनदयाल वर्मा, नाना डाकेश्वर प्रसाद वर्मा, माता पूजा वर्मा, बुआ कीर्ति, नेहा, पायल, बहन आरोही, खुशबू, निधि, मुक्की, बड़े पापा धर्मेंद्र वर्मा, तिलक राम बघेल सहित परिजनों एवं शुभचिंतकों ने आर्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए डॉ. हरीश वर्मा के इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad