प्राचीन हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे देश भर के श्रृद्धालु, महादेव का लिया आशीर्वाद।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी । रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खारून नदी के तट पर महादेव घाट पर स्थित, हटकेश्वर महादेव मंदिर लगभग ५०० साल पुराना और अत्यंत पूजनीय तीर्थ स्थल है।
रायपुर शहर से लगभग ८ किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस मंदिर ख्याति पूरे देश भर में है, नागपुर से दर्शन के लिए श्री नारायण उपाध्याय अपने पूरे परिवार के साथ भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, उन्होंने कहा कि इस स्थान की महत्ता के बारे जानकर वे आज यहां आएं हैं
और महादेव का आशीर्वाद लिया, उन्होंने कहा यहां का शांत वातावरण एवं प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत है, मंदिर के समीप स्थित लक्ष्मण झूला और बगीचे के सौंदर्य की प्रशंसा की।
हाटकेश्वर मंदिर महादेव घाट" के नाम से भी जाना जाता है
सावन के महीने के अलावा, यहाँ कार्तिक पूर्णिमा, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर भव्य मेले लगते हैं।
यह प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की श्रृद्धा का केंद्र है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.