Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 23, 2026

थाना कुंण्डा पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री के मामले में 01आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 थाना कुंण्डा पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री के मामले में 01आरोपी को गिरफ्तार किया गया



आरोपी के विरुद्ध थाना कुण्डा में अपराध क्रमांक 117/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर अवैध शराब एवं नगदी रकम किया गया जप्त।


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में थाना कुण्डा पुलिस को दिनांक 22 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि ग्राम कोढापुरी में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अमित कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोढापुरी में आरोपी के घर के सामने घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।


पुलिस टीम ने गवाहों के समक्ष मौके से आरोपी तातू उर्फ छननु पिता शिवप्रसाद चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोढापुरी, थाना कुंण्डा को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 3,240 मिलीलीटर शराब, जिसकी कीमत 1,440/ रुपये तथा नगदी रकम 520/ रुपये जप्त की गई।


आरोपी द्वारा अवैध धन अर्जित करने की नियत से शराब को अपने कब्जे में रखकर बिक्री करना पाए जाने पर थाना कुंण्डा में अपराध क्रमांक 117/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


उक्त कार्रवाई में थाना कुंण्डा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad